Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में भरत तिवारी एनकाउंटर पर विरोध प्रदर्शन:राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने कैंडल...

श्रावस्ती में भरत तिवारी एनकाउंटर पर विरोध प्रदर्शन:राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाल निष्पक्ष जांच की मांग की


श्रावस्ती में बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च इकौना थाना क्षेत्र के सेंमगढ़ा मोड़ से सीताद्वार मंदिर तक निकाला गया। इसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर हिस्सा लिया और भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने भरत तिवारी के एनकाउंटर को हत्या करार देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस द्वारा गोली चलाना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने इस घटना को एक षड्यंत्र बताया और न्याय की मांग की। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर सवर्ण समाज की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि भरत तिवारी को शहीद का दर्जा दिया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments