Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अंतिम-संस्कार में जा रहे दो भाइयों समेत 3 की मौत:बाइक पुलिया से...

अंतिम-संस्कार में जा रहे दो भाइयों समेत 3 की मौत:बाइक पुलिया से टकराई, पत्थर पर गिरने से गई जान, बहन के घर जाते समय हुआ हादसा


बहराइच में सोमवार को लखनऊ-बहराइच मार्ग पर सड़क हादसे में दो सगे भाइयों और उनके पड़ोसी की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान रामकिशन (45), उनके भाई राममिलन और पड़ोसी बुधई के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, तीनों एक ही मोटरसाइकिल से घाघरा नदी पार स्थित सिरौली दुर्गापुर गांव जा रहे थे। वहां उनकी बहन के बेटे का निधन हो गया था और वे अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निकले थे। पुलिया से टकराई बाइक, पत्थरों पर गिरे तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार उछलकर नीचे पत्थरों पर जा गिरे। हादसे में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दो की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम सूचना मिलने पर जरवल रोड थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद राममिलन और बुधई को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रामकिशन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि इलाज के दौरान देर शाम रामकिशन ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद भखरौली गांव में शोक की लहर है। जिस परिवार में पहले से एक युवक की मौत का मातम था, वहां अंतिम संस्कार में जा रहे तीन लोगों की मौत से दुख और गहरा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments