ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर श्रावस्ती जिले में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम सभा बरदेहरा के बरदेहरा चौराहे पर हुआ, जो बहराइच-भिनगा हाईवे पर स्थित है। हनुमान जी को समर्पित इस भंडारे में सुबह से ही भक्तगण प्रसाद बनाने और वितरण करने में जुटे रहे। यह क्षेत्र थाना सोनवा, ब्लॉक गिलौला के अंतर्गत आता है। सबसे पहले हनुमान जी को भोग लगा कर पूजा अर्चना करके धूप, आरती कर के प्रसाद वितरण सुरु किया गया और इन भक्तो कि श्रद्धा देखो इतनी धूप मे सब भक्त गड़ लग कर प्रसाद वितरण कर रहे है स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रसाद वितरण का कार्य जारी है। इस आयोजन में धर्मेंद्र, आकाश, विक्की और सचिन जैसे कई स्थानीय लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे।
बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन:श्रावस्ती के बरदेहरा चौराहे पर भक्तों ने किया प्रसाद वितरण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












