HomeHealth & Fitnessगंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बना बड़े मंगलवार का भंडारा समारोह

गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बना बड़े मंगलवार का भंडारा समारोह

WhatsApp Image 2026-06-23 at 4.08.08 PM

लखनऊ। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ की ओर से आयोजित बलरामपुर चिकित्सालय में पिछले लगभग 25 वर्षों से निरंतर आयोजित होने वाला बड़े मंगलवार का पारंपरिक भंडारा कार्यक्रम इस वर्ष भी पूर्ण श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य महावीर बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती एवं भोग अर्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना की कि पूरे देश एवं प्रदेश में सदैव खुशहाली, सद्भाव, भाईचारा एवं आपसी सौहार्द बना रहे तथा समाज में एकता और प्रेम की भावना निरंतर मजबूत होती रहे। जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भोग का आनंद लिया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन अशोक कुमार, प्रधान महासचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और समाज में एकता, भाईचारे तथा सेवा भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर अनेक अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही,जिनमें प्रमुख रूप से त्रिभुवन राम, विधायक, अजगरा (वाराणसी) – डा. जे.पी. गुप्ता, निदेशक, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय – डा. पी.के. श्रीवास्तव, अधीक्षक, बलरामपुर चिकित्सालय,- कमल श्रीवास्तव, महामंत्री, लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन – सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष, चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश – कपिल वर्मा, जिलाध्यक्ष, चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ, लखनऊ – सर्वेश पाटिल, अध्यक्ष, ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश – श्रवण सचान – गोल्डी शर्मा – जितेन्द्र सिंह सभी अतिथियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह भंडारा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि लखनऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब, सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम का जीवंत उदाहरण है।

 
 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments