लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित शेखपुर हबीबपुर में मंगलवार दोपहर इरम कॉलेज में आग लगी। आग कॉलेज के ऑफिस में आग लगी थी। चौक फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
एफएसओ चौक ने बताया दोपहर करीब 3:50 बजे कंट्रोल रूम को इरम कॉलेज के कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद चौक फायर स्टेशन से दो मिनी फायर टेंडर (एमएफई) के साथ टीम मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि कॉलेज के ऑफिस में रखे फर्नीचर, फाइलें और अलमारी आग की चपेट में आ गए थे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायरकर्मियों ने पंपिंग कर कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।












