Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में मोहर्रम का जुलूस निकला:विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करेगा, नगर में...

बहराइच में मोहर्रम का जुलूस निकला:विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करेगा, नगर में 30 घंटे भ्रमण के बाद होगा समाप्त


बहराइच में मोहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन के भतीजे हजरत कासिम की शहादत की याद में सातवीं का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस सैय्यद वाडा स्थित इमामबाड़ा नवाब साहब से देर रात करीब नौ बजे शुरू हुआ और 30 घंटे से अधिक समय तक नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करेगा। इस जुलूस में तीन अंजुमनों के नेतृत्व में हजारों लोग शामिल हुए। इमामबाड़ा से शुरू होकर जुलूस सबसे पहले नाजिरपुरा स्थित दुलदुल हाउस पहुंचा, जहां हजरत इमाम हुसैन की सवारी के प्रतीक ‘दुलदुल’ को इसमें शामिल किया गया। इसके बाद जुलूस नगर के पीपल तिराहा, स्टीलगंज और तलाब होते हुए विभिन्न मोहल्लों की ओर बढ़ा। स्थानीय निवासी कल्बे अब्बास ने बताया कि यह संभवतः राज्य का पहला जुलूस है जो लगातार तीस घंटे से अधिक समय तक चलता रहता है। अंजुमन फ़नाफ़िल हुसैन, अंजुमन कास्मिया कदीम और अंजुमन कास्मिया के सदस्य नौहा मातम करते हुए हजरत हुसैन की शहादत को याद कर रहे हैं। पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद यह जुलूस आज देर रात दुलदुल हाउस पहुंचकर समाप्त होगा। जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में पुलिस बल और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments