Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा:जुलाई में शुरू होने वाले...

श्रावस्ती में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा:जुलाई में शुरू होने वाले दस्तक अभियान की तैयारियों पर चर्चा


श्रावस्ती नगर पालिका परिषद भिनगा में 24 जून 2026 को जुलाई माह में शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में साफ-सफाई, जलभराव रोकने और फॉगिंग पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों पर आयोजित इस बैठक में नोडल विभाग से जिला मलेरिया अधिकारी आलोक कुमार, एसएलटी दिलीप मिश्रा और मलेरिया निरीक्षक शालिनी त्रिपाठी उपस्थित रहे। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक, सफाई कर्मी और सभासद भी मौजूद थे। अभियान के माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। शहर में जलभराव की स्थिति न बनने देने और मौजूदा जलभराव को शीघ्र समाप्त करने के प्रभावी उपायों पर विशेष विचार-विमर्श किया गया। मच्छरों के लार्वा के विनष्टीकरण के लिए लार्वारोधी दवाओं के छिड़काव, नियमित फॉगिंग और जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया गया। नोडल विभाग के प्रतिनिधियों ने कहा कि अभियान को धरातल पर सफल बनाना सभी विभागों की प्राथमिकता है, जिसके लिए आपसी समन्वय और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments