Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सपा ने वोटर लिस्ट शुद्धिकरण को लेकर प्रदर्शन किया:एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर...

सपा ने वोटर लिस्ट शुद्धिकरण को लेकर प्रदर्शन किया:एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर फर्जी नाम हटाने की मांग की


शोहरतगढ़ में समाजवादी पार्टी (सपा) ने मतदाता सूची से फर्जी और डुप्लीकेट नामों को तत्काल हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोहरतगढ़ तहसील में एसडीएम कर्मेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की अपील की। यह प्रदर्शन शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ‘शोहरतगढ़’ के नेतृत्व में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत किया गया। इस अभियान के दौरान विधानसभा के सभी 452 बूथों पर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक लापरवाही और गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं। सपा नेताओं ने साक्ष्यों के साथ कई गड़बड़ियां उजागर कीं। बूथ संख्या 142 पर मतदाता शफीक मलिक (पुत्र जोखू मलिक, मकान सं. 37) का नाम छह बार (क्रमांक 853, 864, 865, 875, 876, 886) दर्ज पाया गया। इसी बूथ पर सुनील चौधरी (पुत्र राजकुमार चौधरी) का नाम भी दो बार (क्रमांक 862, 871) दर्ज है। बूथ संख्या 143 पर मतदाता इनामुल्लाह (पुत्र मतीउल्लाह, मकान सं. 6) का नाम पांच बार (क्रमांक 427, 458, 468, 469, 485) दर्ज मिला। महिबुउल्लाह (पुत्र मतीउल्लाह) का नाम तीन बार और अली हसन (पुत्र नईमुद्दीन) का नाम दो बार दर्ज पाया गया। बूथ संख्या 21 (जमघरा) में मतदाता अब्दुल्ला खान (पुत्र मजीद खान) का विवरण बूथ संख्या 21 (क्रमांक 603, 604, 605) के साथ-साथ बूथ संख्या 25 पर भी दर्ज है। बूथ संख्या 27 (पकड़ीहवा) पर मनीषा तिवारी (मकान सं. 89, 119) का नाम क्रमांक संख्या 86 और 291 पर समान रूप से दर्ज है। इसके अतिरिक्त, अन्य कई बूथों की वोटर लिस्ट में भी नाम दोहराए जाने की शिकायतें मिली हैं। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, जिला सचिव रामू यादव, गुड्डू सिंह, सुनील यादव, विक्रम यादव, रामसेवक शर्मा, टिंटू सिंह, रिजवान अहमद, मदन, डब्लू सिंह, मोहन सिंह, हरि ओम, जब्बार, रामजगीर यादव, टोकरी यादव, हरिराम शर्मा, हरिद्वार, आशिक अली, इरफान, चंद्रभान भारती, चांदी नेता, मनोज सेठ, नीरज, पूर्णमासी, बैजनाथ यादव और अली अहमद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments