#बस्ती_न्यूज
छावनी क्षेत्र के सेवरालाला में आयोजित मूनलाइट मास्टर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अयोध्या और खलीलाबाद के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में अयोध्या की टीम ने खलीलाबाद को 4 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में अयोध्या ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 51 रन बनाए। जवाब में खलीलाबाद की टीम को जीत के लिए 52 रनों का लक्ष्य मिला था। खलीलाबाद की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम गेंद पर आवश्यक चार रन बनाने में विफल रही और 47 रन पर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ अयोध्या की टीम टूर्नामेंट की विजेता बनी। उन्हें 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार और विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता रही खलीलाबाद की टीम को 4,100 रुपये का नकद पुरस्कार और उपविजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। मैच का समापन भाजपा नेता हरिद्वार मिश्रा ने किया। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक जुनैद सिद्दीकी, दिलशाद सिद्दीकी और जमाल शाह थे
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सेवरालाला मूनलाइट मास्टर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट मे अयोध्या ने जीता:सेवरालाला में हुए फाइनल में खलीलाबाद को 4 रनों से हराया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












