HomeHealth & Fitnessडिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शिव पूजन कर ट्रक को दिखाई हरी...

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शिव पूजन कर ट्रक को दिखाई हरी झंडी

WhatsApp Image 2026-06-25 at 7.00.40 PM (1)

लखनऊ। श्री अमरनाथ सेवा संस्थान प्रताप मार्केट अमीनाबाद द्वारा 34 वां विशाल भण्डारा,बेस कैंप,मनीगाम कश्मीर में एक जुलाई से प्रभु इच्छा तक आयोजित किया जायेगा। ये जानकारी प्रदीप कुमार वर्मा,अध्यक्ष समाचार पत्र वितरक ने दी।
उन्होंने बताया गुरूवार को निष्काम भाव से तीर्थ यात्रियों के लिए रसद सामग्री सेवादारों को ट्रकों के माध्यम से बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री ने शिव पूजन कर झन्डी दिखाकर कश्मीर के लिए रसद सामग्री को रवाना किया। इस शुभ अवसर पर आचार्य राजेश शुक्ल, पंडित कार्त्तिक शुक्ल,पंडित ओम् शुक्ल ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारकर पूजन को सम्पन्न करवाया।

संस्था के महामंत्री ओम् प्रकाश निगम ने बताया कि इस बार एक जुलाई से 34 वां विशाल भण्डारा आरंभ होने जा रहा है हमारे संस्थान द्वारा अमरनाथ यात्रियों को नि:शुल्क चाय, नाश्ता, शुद्ध देशी घी से निर्मित भोजन साथ में जलेबी,इमरती,लखनवी चाट, बताशे,इडली,डोसा,सांभर,कई प्रकार का मिष्ठान्न आदि वितरित किया जाएगा।विश्रामगृह, कम्बल एवं क्लाक रूम सेवा उपलब्ध रहेगी। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधाकर त्रिपाठी, राजेन्द्र अग्रवाल, साकेत शर्मा, अमरनाथ मिश्रा, डाक्टर अनिल रस्तोगी, प्रदीप कुमार वर्मा ( अध्यक्ष समाचार पत्र वितरक)मुकेश गुलाटी, अनिल शर्मा, मनोज अवस्थी, पंकज रस्तोगी, आनन्द सिन्हा,हरी कृष्ण रस्तोगी, अंकुर दीक्षित एवं सभी शिव भक्तों की उपस्थिति रही।

 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments