Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में दो कारों की आमने-सामने टक्कर:एक युवक की मौत, तीन लोग...

बहराइच में दो कारों की आमने-सामने टक्कर:एक युवक की मौत, तीन लोग घायल, घर लौटते रहा था मृतक


बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बहराइच-नानपारा मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यह दुर्घटना बहराइच-नानपारा मार्ग पर स्थित फुलवरिया ग्राम के पास रात करीब नौ बजे हुई। नानपारा की ओर से आ रही एक कार बहराइच से मटेरा जा रही दूसरी कार से टकरा गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रिसिया पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान, एक कार में सवार अहिरनपुरवा, भौखारा निवासी विनोद यादव (29 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दूसरी कार में सवार साजिद, चांद बाबू व एक अन्य युवक घायल हो गया । पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, चांद बाबू और साजिद को अधिक चोटें होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments