Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में जर्जर सड़क से आवाजाही बाधित:ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की...

इकौना में जर्जर सड़क से आवाजाही बाधित:ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की मांग की, बारिश में होगी परेशानी


इकौना ब्लॉक के मध्यनगर मनोहरपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय और पावर हाउस को जोड़ने वाला मार्ग जर्जर हालत में है। यह कच्ची सड़क होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग से पावर हाउस के अधिकारी-कर्मचारियों को आवाजाही में विशेष कठिनाई होती है। साथ ही, उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में दिक्कतें आती हैं। कृषि कार्य करने वाले किसानों को भी अपने खेतों तक पहुंचने में परेशानी होती है। वर्तमान में धान की नर्सरी की खेती के बाद खेतों में ‘बैटवाई’ (ग्रामीण भाषा में खेत की तैयारी) के कारण किसानों को और अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के मद्देनजर, विनोद, रमेश, मारुति नंदन यादव और सूर्य प्रकाश शर्मा सहित कई स्थानीय लोगों ने सरकार से इस मार्ग पर पक्की सड़क के निर्माण की मांग उठाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments