Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बस्ती में खुशहालगंज के...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बस्ती में खुशहालगंज के पास हादसा, गैस सिलेंडर लेने जा रहा था युवक

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब पांच बजे राम-जानकी मार्ग पर खुशहालगंज के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान केवाड़ी मुस्तहकम निवासी गोधई प्रसाद पुत्र लड्डू लाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह घर से गैस सिलेंडर भराने के लिए निकले थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दुबौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। थानाप्रभारी जीवन त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। परिजनों में मचा कोहराम हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी सड़क हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन की पहचान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments