HomeHealth & Fitnessकानपुर में करंट लगने से महिला की मौत, मचा कोहराम

कानपुर में करंट लगने से महिला की मौत, मचा कोहराम

कानपुर । ककवन थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को घर में बिजली के बोर्ड से पंखे का प्लग निकालते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

मृतका की पहचान लोधनपुरवा गांव निवासी फूलमती (60) के रूप में हुई। परिवार के लोगों ने बताया कि फूलमती आज घर में बिजली के बोर्ड से पंखे का प्लग निकाल रही थीं। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लग गया, जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं।

परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गई हैं। तीनों बच्चों का विवाह हो चुका है।

सूचना पर ककवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी जुटाई।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से हुई दुर्घटनावश मौत का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments