Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा के कमसार गांव में 'मन की बात' का प्रसारण:प्रधानमंत्री के 135वें...

इटवा के कमसार गांव में ‘मन की बात’ का प्रसारण:प्रधानमंत्री के 135वें एपिसोड को प्रोजेक्टर पर हजारों ग्रामीणों ने देखा


सिद्धार्थनगर के इटवा विधानसभा क्षेत्र 305 के कमसार गांव में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 135वां एपिसोड प्रसारित किया गया। इस दौरान हजारों ग्रामीणों ने बड़े प्रोजेक्टर पर प्रधानमंत्री का संबोधन देखा और सुना। यह आयोजन माननीय मंत्री डॉ. सतीश त्रिवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। और वरिष्ठ नागरिकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया कमसार गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, जिनमें शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीप नारायण त्रिपाठी और बूथ अध्यक्ष शामिल थे, भी मौजूद रहे। गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना की और उनके भाषण को बड़े ध्यान से सुना। कार्यक्रम में शिव विश्वकर्मा, सौरभ त्रिपाठी अनमोल विश्वकर्मा हरी गुप्ता गौतम भारती रामबरन वर्मा शिव प्रसाद यादव, सुनील कुमार, राकेश कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments