Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारतभारी के वार्ड संख्या-5 शत्रुघ्न नगर में विकास कार्य ठप:सड़क, नाली और...

भारतभारी के वार्ड संख्या-5 शत्रुघ्न नगर में विकास कार्य ठप:सड़क, नाली और बिजली के खंभों के अभाव से वार्डवासी परेशान


सिद्धार्थनगर के आदर्श नगर पंचायत भारत भारी के वार्ड संख्या 5 शत्रुघ्न नगर (कोरई बनिया) में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में अब तक पक्की सड़क, समुचित नाली और बिजली के खंभों का निर्माण नहीं हो पाया है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। आदर्श नगर पंचायत भारत भारी के इस वार्ड में विशेष रूप से बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। वार्ड निवासी प्रकाश पासवान ने बताया कि वर्षों से विकास कार्यों की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। मंजीत गौतम के अनुसार, वार्ड में बिजली के पर्याप्त खंभे नहीं होने के कारण कई स्थानों पर अस्थायी व्यवस्था के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। राम सुरेश ने बताया कि नाली न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है, जिससे संक्रमण और मच्छरों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क, नाली और बिजली के खंभों का निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत भारत भारी के अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजन गुप्ता ने बताया कि उन्हें वार्ड की समस्याओं की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर नियमानुसार स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। बजट उपलब्ध होते ही प्राथमिकता के आधार पर सड़क, नाली और बिजली संबंधी आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी ने आश्वासन दिया कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या-5 की समस्याओं का भी शीघ्र समाधान कराया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments