गोसाईगंज। गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महीना पहले मूक बधिर व्यक्ति घर से चला गया जिसका आज तक कहीं पता नहीं चल सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमालपुर कुर्मियान मजरा रतियामऊ निवासी अली हसन उम्र 34 वर्ष जो मूक बधिर है, 28 मई को उन्नाव के लिए घर से निकला था ना तो उन्नाव पहुंचा ना ही वापस घर आया। परिजनों ने काफी खोजबीन की।
नाते रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इस मामले में पिता इंतजार अली ने गोसाईगंज थाने में 7 जून 2026 को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका, इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि गुमशुदा की तलाश जारी है मिलने पर तत्काल परिवार को सूचना प्राप्त कराई जाएगी।












