बहराइच में इनर व्हील क्लब की नई कार्यकारिणी की घोषणा बुधवार को की गई। इसमें ममता गुप्ता को क्लब का अध्यक्ष और संगीता अग्रवाल को सचिव नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी में संध्या गोयल को कोषाध्यक्ष (ट्रेजरार) और अनुष्का केडिया को एडिटर का पदभार सौंपा गया है। कमेटी गठन के बाद, नगर के टिकोरा मोड़ स्थित लेजर रिसॉर्ट में डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्लब की अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने जिले के दस चिकित्सकों को सम्मानित किया। इनमें डॉ. अनिल केडिया, डॉ. रीना केडिया, डॉ. शिशिर अग्रवाल, डॉ. रूपम अग्रवाल, डॉ. एस.के. वर्मा, डॉ. अभिलाषा वर्मा, डॉ. अनुष्का केडिया, डॉ. विभु पांडे, डॉ. शिबीर सिंह और डॉ. तेज श्री शामिल थे।क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष ममता गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी एक टीम के रूप में समाजसेवा के कार्यों को सेवा और समर्पण के भाव के साथ आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में ममता केडिया, नीलम अग्रवाल, ज्योति बंसल, अंजू सिंह, बबीता अग्रवाल, प्रतिका जैन, पलक टेकड़ीवाल, रीना अग्रवाल, श्रेया मातनहेलिया, मृदुला पाण्डेय, स्वाती कंसल और सुमन गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
इनर व्हील क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित:ममता गुप्ता अध्यक्ष, संगीता अग्रवाल सचिव; डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












