Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महुआडाबर में पुरानी रंजिश पर फायरिंग:ग्रामीणों ने असलहे सहित एक आरोपी को...

महुआडाबर में पुरानी रंजिश पर फायरिंग:ग्रामीणों ने असलहे सहित एक आरोपी को पुलिस को सौंपा

#बस्ती_न्यूज

गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव में बुधवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हुई। ग्रामीणों ने एक आरोपी को असलहे के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महुआडाबर निवासी राम केवल सिंह उर्फ कुट्टी सिंह ने गौर थाने में तहरीर दी है। उनके अनुसार, बुधवारशाम करीब 5:45 बजे वह अपने चाचा इंद्रसेन सिंह के घर के सामने बैठे थे। आरोप है कि तभी दो बाइक से प्रशांत सिंह (निवासी सरनागी, थाना पैकोलिया), राजेश्वर सिंह (निवासी गड़हा दलथम्हन, थाना पैकोलिया), अमित सिंह (निवासी कठौतिया, थाना पैकोलिया) और दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। तहरीर के मुताबिक, सभी आरोपी पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसी दौरान प्रशांत सिंह ने कट्टे से फायर किया। गोली राम केवल सिंह के सिर के ऊपर से निकल गई। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ देखकर आरोपी कथित तौर पर हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर राघवपुर के पास प्रशांत सिंह को पकड़ लिया। उसके हाथ में असलहा भी था। इसके बाद प्रशांत सिंह को गौर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। गौर थाना पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments