Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)20 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला:बस्ती में मजदूरी करता...

20 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला:बस्ती में मजदूरी करता था, प्राथमिक विद्यालय के सामने आत्महत्या

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जनवल ग्राम पंचायत के राजस्व गांव देवरिया में एक 20 वर्षीय युवक का शव प्राथमिक विद्यालय के सामने अमरूद के पेड़ से लटका मिला। यह घटना बुधवार रात करीब 8 बजे सामने आई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान देवरिया निवासी नीरज (20) पुत्र छैला के रूप में हुई है। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे परिजनों के अनुसार, बुधवार रात लगभग आठ बजे नीरज की मां विमला देवी उसकी तलाश करते हुए प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचीं। उन्होंने अमरूद के पेड़ पर बिजली की केबल के सहारे अपने बेटे का शव लटकता देखा। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल गायघाट पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी राकेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच परिजनों ने बताया कि नीरज दो भाइयों में छोटा था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार, वह शराब पीने का आदी था। चौकी प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular