लखनऊ। लोहिया संस्थान में इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन का ‘स्थापना दिवस नौ जुलाई को मनाया जायेगा। इसके फाउंडेशन डे ‘ के अवसर पर निशुल्क ‘ हड्डी की मजबूती बीएमडी-डेक्सा स्कैन ’ जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इस स्कैन से हड्डियों की घनत्व यानी ‘हड्डी की मजबूती’ का पता चलता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी का शुरुआती स्तर पर पता लगाया जा सकता है। ये जानकारी प्रो डॉ शिवानी रस्तोगी ने दी। उन्होंने बताया 40 वर्ष से अधिक महिलाओं, 50+ पुरुषों, स्टेरॉयड लेने वाले तथा बार-बार हड्डी टूटने वाले मरीजों के लिए यह जांच विशेष रूप से उपयोगी है। शिविर बिल्कुल निशुल्क रहेगा।आईएसएसपी के मानद राष्ट्रीय सचिव, प्रो डॉ अनुराग अग्रवाल, ने बताया कि-किसी भी प्रकार के क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए ‘पेन मेडिसिन विद्या’ एक वरदान की भांति है।आईएसएसपी ने क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए एक अनूठी पहल शुरू करी है, जिसमें देश भर के क्रोनिक पेन के रोगी, अपने शहर के ‘पेन फिजिशियन डॉक्टर’ से संपर्क कर सकते हैं। पेन मेडिसन यूनिट की इंचार्ज, प्रो डॉ शिवानी रस्तोगी ने बताया कि डॉ राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान की “पेन मेडिसन लैब,पूरे भारतवर्ष में अग्रणी स्थान रखती है और सभी प्रकार के क्रोनिक पेन के रोगियों का विश्व स्तरीय उपचार यहां सफलता से किया जा रहा है व एफएनबी दर्द दवा पाठ्यक्रम शुरू करने वाला,लोहिया संस्थान, शहर का पहला संस्थान है।
लोहिया संस्थान में होगा डेक्सा स्कैन जांच शिविर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












