Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शंकरपुर में गंदगी का अंबार:सफाई कर्मियों पर खानापूर्ति का आरोप, ग्रामीण परेशान

शंकरपुर में गंदगी का अंबार:सफाई कर्मियों पर खानापूर्ति का आरोप, ग्रामीण परेशान

#बस्ती_न्यूज

विक्रमजोत विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत शंकरपुर में सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां सफाई व्यवस्था के अभाव से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में एक सफाई कर्मचारी तैनात है, लेकिन वह हफ्ते या पंद्रह दिन में एक बार ही आता है। सड़कों पर कभी झाड़ू नहीं लगाया जाता। आरोप है कि कर्मचारी कभी-कभार घास-फूस और पेड़-पौधे सुखाने वाली दवा का छिड़काव कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेता है। गांव में सूखे और गीले कचरे के लिए दो डिब्बों वाली एक इलेक्ट्रिक गाड़ी भी उपलब्ध है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि इस गाड़ी का उपयोग भी बहुत कम होता है। उनके मुताबिक, सफाई कर्मचारी इसे दो-तीन महीने में एक बार प्रधान के घर से निकालता है, कुछ सड़कों पर घूमता है और फिर वापस पुरानी जगह पर खड़ा कर अपनी मोटरसाइकिल से चला जाता है। स्थानीय ग्रामीण राम निवास, रामजीत, राम मनोहर और रामपाल ने बताया कि उन्होंने कभी सफाई कर्मचारी को झाड़ू लगाते नहीं देखा है। उन्होंने इस संबंध में कई बार मौखिक शिकायतें की हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई है। इस संबंध में विकास क्षेत्र विक्रमजोत के एडीओ पंचायत अजय चौधरी से बात की गई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच करवाई जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments