महसी उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण क्षेत्र के 100 से अधिक मजरों में बिजली गुल हो गई है। आज दोपहर 2:30 बजे से बिजली न आने के कारण भीषण गर्मी और उमस के बीच स्थानीय लोग परेशान हैं। यह समस्या पिछले पांच घंटों से बनी हुई है। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र महसी में आई तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। एसडीओ शाहिद मसूद खान ने बताया कि बिजली सप्लाई में आए फॉल्ट को ठीक करने के लिए बाहर से एक तकनीकी टीम बुलाई गई है। वर्तमान में टेस्टिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि फॉल्ट को पूरी तरह दुरुस्त करके अगले 1 से 2 घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
महसी में 5 घंटे से बिजली गुल, लोग बेहाल:100 से अधिक मजरों में आपूर्ति ठप, तकनीकी टीम जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












