Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अवैध पिस्टल, कारतूस के साथ एक गिरफ्तार:रानीपुर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा,...

अवैध पिस्टल, कारतूस के साथ एक गिरफ्तार:रानीपुर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, 32 बोर पिस्टल बरामद


बहराइच जनपद में अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रानीपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध .32 बोर की देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और क्षेत्राधिकारी पयागपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रानीपुर के नेतृत्व में की गई। पूरे जनपद में अपराधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम बिलगांव तिराहा मोड़ से बिलगांव जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास पहुंची। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया, जिसे पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर रोक लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमन राजपूत पुत्र स्वर्गीय धर्मराज, निवासी ग्राम चरई पुरवा, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर की देशी पिस्टल और एक जिंदा .32 बोर का कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना रानीपुर में मु0अ0सं0 116/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस अभिरक्षा में रवाना कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments