Homeक्राइम (Crime)सहारनपुर: 13 जुलाई से शुरू होगी यूपी होमगार्ड भर्ती, SSP ने तैयारियों...

सहारनपुर: 13 जुलाई से शुरू होगी यूपी होमगार्ड भर्ती, SSP ने तैयारियों का लिया जायजा, पारदर्शिता के दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहारनपुर ने रिजर्व पुलिस लाइन्स का स्थलीय निरीक्षण किया। यह भर्ती प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 से शुरू होनी है, जिसके तहत अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संविक्षा (दस्तावेज सत्यापन) एवं शारीरिक मानक परीक्षण कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने भर्ती स्थल पर की गई तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने दस्तावेज सत्यापन केंद्र, शारीरिक मानक परीक्षण स्थल, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों से भर्ती प्रक्रिया की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

Also Read: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: अखिलेश यादव से मिला पीड़ित परिवार, 2 लाख की सहायता और न्याय का दिया भरोसा

एसएसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों के साथ समान व्यवहार किया जाए और शासन द्वारा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि भर्ती स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे, अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराई जाए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

Also Read: ‘CM योगी पहले ही कर्मचारियों को दोषी ठहराकर मामले को हल्का कर रहे हैं…’, बोली कांग्रेस प्रवक्ता अनुमा आचार्य

गौरतलब है कि 13 जुलाई से शुरू होने वाली होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में पुलिस प्रशासन भर्ती को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments