बहराइच के कैसरगंज में रविवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। ये कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर हुए। ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर 4 स्थित राजकीय हाई स्कूल परिसर में सपा विधायक आनंद यादव और खंड विकास अधिकारी सुरेश प्रसाद गौतम ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। विधायक आनंद यादव ने इस अवसर पर कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन, स्वच्छ वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भी प्रतीक है। खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार गौतम ने जानकारी दी कि विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इनके संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया है। इसी कड़ी में, थाना कैसरगंज के पुलिस चौकी हरनी बाजार परिसर में थाना प्रभारी राज कुमार पाण्डेय ने भी वृक्षारोपण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज के पीएचसी केंद्र बदरौली परिसर में प्रभारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने पौधे लगाए और लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव, प्रदीप कुमार, प्रवेश कुमार, राम गणेश, डॉ. सोहनलाल सहित कई ग्रामीणों और कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कैसरगंज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान:विधायक आनंद यादव सहित अधिकारियों ने पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












