साउघाट विकास खंड क्षेत्र के कुर्सियां गांव में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है। भी पाठशाला समिति के जिला संस्थापक अध्यक्ष राम शंकर आजाद ने बताया कि यह उनके महापुरुष का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जयंती के दिन सुबह 6 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके लिए ग्रामीणों को समय से पहुंचने का आह्वान किया गया है। आजाद ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रभात फेरी को सफल बनाएं और डॉ. अंबेडकर के विचारों को जानें व अपनाएं।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कुर्सियां में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की तैयारी तेज:पाठशाला समिति के जिला संस्थापक अध्यक्ष बोले- प्रभात फेरी निकाली जाएगी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











