HomeHealth & Fitnessदुर्ग में हिस्ट्रीशीटर की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में...

दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

  • आराेपिताें की तलाश में जुटी पुलिस 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंदरापारा में हिस्ट्रीशीटर लेखराम कोठारी की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही आराेपिताें की तलाश शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक लेखराम कोठारी को हाल ही में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से रिहा होने के बाद रविवार रात कुंदरापारा में कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

पुलिस ने आरोपिताें की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments