HomeHealth & Fitnessसीएम योगी के दौरे के चलते 17 जुलाई को जिला कारागार बिजनौर...

सीएम योगी के दौरे के चलते 17 जुलाई को जिला कारागार बिजनौर में बंदियों की मुलाकात स्थगित

  • अगली निर्धारित तिथि पर पूर्ववत होगी मुलाकात व्यवस्था

बिजनौर। जनपद में 17 जुलाई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में जिला कारागार बिजनौर में निरुद्ध बंदियों से उनके परिजनों एवं अधिवक्ताओं की मुलाकात एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है।

जिला कारागार के अधीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह त्रुटिरहित, प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से 17 जुलाई, 2026 को होने वाली सभी मुलाकातें स्थगित रहेंगी। इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों एवं जनपदीय अधिकारियों को भी आवश्यक सूचना भेज दी गई है, ताकि सभी स्तरों पर समुचित समन्वय बना रहे।

कारागार प्रशासन ने बंदियों के परिजनों एवं अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे 17 जुलाई को जिला कारागार मुलाकात के लिए न आएं तथा अगली निर्धारित तिथि पर ही मुलाकात हेतु उपस्थित हों। इससे उन्हें अनावश्यक असुविधा से बचने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में भी प्रशासन को सहयोग मिलेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय केवल सुरक्षा कारणों से एहतियातन लिया गया है और अगली निर्धारित तिथि पर मुलाकात की व्यवस्था पूर्ववत संचालित की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments