Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ABVP का 78वां स्थापना दिवस रुधौली में मनाया गया:भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने...

ABVP का 78वां स्थापना दिवस रुधौली में मनाया गया:भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने सशक्त युवा पर दिया व्याख्यान

#बस्ती_न्यूज

रुधौली के ब्लाक सभागार में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का 78वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रविप्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि रविप्रताप सिंह ने ‘सशक्त युवा समर्थ भारत’ विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष शिखर राठौर, दीनानाथ चौधरी, सुजीत सोनी, अखिल सिंह, नीलम गौड़, विजय कुमार राजू, बलराम तिवारी और दीपू सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments