Homeक्राइम (Crime)UP: इंस्टाग्राम पर गैंगस्टर बनकर नाबालिग से मांगी 6.27 लाख की रंगदारी,...

UP: इंस्टाग्राम पर गैंगस्टर बनकर नाबालिग से मांगी 6.27 लाख की रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार

UP: चंदौली जनपद चंदौली की धानापुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर ‘Mr. Rifle Guru-7171’ नाम से अकाउंट संचालित कर खुद को गैंगस्टर की तरह पेश करता था और एक नाबालिग को लगातार धमकाकर उससे लाखों रुपये ऐंठने का आरोप है।

सोशल मीडिया पर बनाई खौफ की छवि

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग की मां ने धानापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कस्बा धानापुर निवासी आयुष कुमार अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए उनके बेटे को डराता-धमकाता था। आरोपी ने अपनी प्रोफाइल पर ऐसे संदेश लिख रखे थे, जिनका उद्देश्य खुद को प्रभावशाली और कानून से ऊपर दिखाकर लोगों में भय पैदा करना था।

Also Read: UP: जौनपुर में शराब कारोबारी के कर्मचारी ने रचा फर्जी लूटकांड, जांच में खुले सारे राज

धमकी देकर लाखों रुपये की वसूली

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने और उसके माता-पिता को झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। इसी डर का फायदा उठाकर उसने पीड़ित से करीब 6 लाख रुपये नकद और अलग-अलग तिथियों में फोनपे के माध्यम से 27,500 रुपये ऑनलाइन वसूल लिए। मामले में धानापुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी आयुष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने चार पहिया वाहन खरीदने और अपने शौक पूरे करने के लिए नाबालिग को डराकर पैसे वसूले थे। आरोपी ने यह भी बताया कि वसूली गई अधिकांश रकम वह अपने निजी खर्च और घूमने-फिरने में खर्च कर चुका है।

Also Read:उत्तर प्रदेश : दुकान में चोरी का खुलासा, कारीगर ही निकला चोर, लाखों की नकदी और लैपटॉप के साथ दो गिरफ्तार

न्यायालय भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र, उपनिरीक्षक चन्देश्वर सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार तथा कांस्टेबल शमशीद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध और रंगदारी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments