HomeHealth & Fitnessशनिवार से लापता मासूम का शव घर के पास तालाब में मिला,...

शनिवार से लापता मासूम का शव घर के पास तालाब में मिला, पुलिस जांच में जुटी

  • लापता बच्ची का शव तालाब में उतराता मिला
  • पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

त्रिवेदीगंज/बाराबंकी। थाना लोनी कटरा क्षेत्र के ग्राम मंगलपुर में कल दोपहर से लापता हुई 2 वर्षीय मासूम काव्या पुत्री हेमंत रावत का शव आज सुबह घर के बाहर स्थित तालाब में मिला। शव मिलने से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों ने बताया कि काव्य कल दोपहर लगभग 4:00 बजे घर के सामने से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका था। 

जिसको लेकर लोनी कटरा थाना जाकर पुलिस से भी शिकायत की गई थी। लेकिन आज सुबह ग्रामीणों ने घर के बाहर तालाब में बच्ची का शव तैरता हुआ देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना लोनी कटरा की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस कई पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments