कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलनकारी जंतर मंतर पर सोमवार 20 जुलाई को संसद की ओर मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं। जंतर मंतर पर लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। पुलिस ने हैवी बैरिकेडिंग की है। आंदोलनकारियों ने रातभर जगकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों से अपील की है कि सुबह 9 बजे जंतर मंतर पर पहुंचें। उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से मार्च में शामिल होने की बात कही। सोनम वांगचुक आमरण अनशन पर हैं लेकिन सफदरजंग अस्पताल में उन्हें रखा गया है।
अभिजीत दीपके का दावा है कि यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर है, इसलिए धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा। दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि मार्च को कोई अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस ने धारा 163 बीएनएसएस के तहत रोक लगाई हुई है। जंतर मंतर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रैपिड एक्शन फोर्स की गाड़ियां तैनात हैं। क्या यह प्रदर्शन कामयाब होगा, पढ़ें पल-पल की खबर, खबरगांव पर।












