बदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) प्राप्त करने वाली महिलाओं से अपील की है कि जिन पेंशनधारकों का राशन कार्ड अथवा फैमिली आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे शीघ्र अपना फैमिली आईडी बनवाकर कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में कुल 7,912 निराश्रित महिला पेंशनधारक हैं। जिन महिला पेंशनरों के पास राशन कार्ड अथवा फैमिली आईडी उपलब्ध नहीं है, वे फैमिली आईडी बनवाकर जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय जमा करें। उन्होंने बताया कि फैमिली आईडी बनवाने के लिए निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सभी पात्र महिला पेंशनधारकों से अनुरोध है कि वे शीघ्र आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर अपने फैमिली आईडी की प्रति कार्यालय में जमा कर दें, जिससे पेंशन से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा न हो।











