Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लकड़ी चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:11 बोटा सागौन लकड़ी बरामद, न्यायालय...

लकड़ी चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:11 बोटा सागौन लकड़ी बरामद, न्यायालय में पेश किया गया


महाराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिटौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लकड़ी चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 11 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद की गई है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में की गई। आरोपियों को 19 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया। वे थाना भिटौली में दर्ज मुकदमा सम्बंधित धारा 303(2), 317(2) बीएनएस एवं 4/10 उ0प्र0 ग्राम एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम तथा मुकदमा से संबंधित मामलों में वांछित थे। पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कृष्ण मोहन निषाद (28 वर्ष), निवासी ग्राम शिवपुर पड़रही, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया, और कृष्ण मोहन (48 वर्ष), निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर टोला मछरियहवा, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया शामिल हैं। नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इस गिरफ्तारी और बरामदगी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक छोटेलाल, हेड कांस्टेबल राकेश प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अभय कुमार राय, कांस्टेबल सुशांत राय और कांस्टेबल नवीन कुमार शामिल थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments