Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में सरकारी जमीन से हटा अवैध कब्जा:एसडीएम उमाकांत तिवारी ने चलाया...

बस्ती में सरकारी जमीन से हटा अवैध कब्जा:एसडीएम उमाकांत तिवारी ने चलाया बुलडोजर अभियान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले की हर्रैया तहसील में सरकारी भूमि पर चलाए गए अभियान के तहत एक तालाब से अवैध कब्जा हटा दिया गया है। एसडीएम उमाकांत तिवारी के नेतृत्व में प्रशासन ने गाटा संख्या 375 स्थित तालाब पर पिछले 10 वर्षों से जमे अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर हटाया। ग्रामीणों ने कुछ समय पहले इस तालाब से कब्जा हटाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। अधिकारियों ने तब जल्द अतिक्रमण हटाने और बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले की व्यवस्था का आश्वासन दिया था। दैनिक भास्कर ने इस पूरे मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। राजस्व और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। तिलकराम, बीफई और राजाराम द्वारा तालाब की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अन्य अवैध कब्जेदारों में भी बेचैनी देखी गई। इस अभियान से बसंतपुर और भट्ठा क्षेत्र के ग्रामीणों को वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या से राहत मिली है। तालाब से कब्जा हटने के बाद बरसाती पानी की निकासी का रास्ता खुल गया है। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में नाले की खुदाई का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। एसडीएम उमाकांत तिवारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर्रैया तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती से क्षेत्र के भूमाफियाओं में बेचैनी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने एसडीएम की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। इस दौरान नायब तहसीलदार रवि सिंह, राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी और दुबौलिया पुलिस टीम मौजूद रही।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments