HomeHealth & Fitnessरॉबर्ट्सगंज में सम्मान व पुरस्कार वितरण के साथ भूजल सप्ताह का भव्य...

रॉबर्ट्सगंज में सम्मान व पुरस्कार वितरण के साथ भूजल सप्ताह का भव्य समापन

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशन में आयोजित भूजल सप्ताह के अवसर पर संस्कृति विभाग, पुरातत्व विभाग एवं अभिलेखागार लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम का समापन रॉबर्ट्सगंज स्थित गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज में भव्य तरीके से हुआ। इस अवसर पर सम्मान, पुरस्कार वितरण और जल संरक्षण शपथ समारोह का आयोजन किया गया। 
  कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी, पूर्व विधायक तीरथराज, पर्यावरणविद् रवि प्रकाश चैबे उपस्थित रहे। समारोह के दौरान क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी वाराणसी राजीव रंजन द्वारा कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि दीपक कुमार केसरवानी, पूर्व विधायक तीरथराज, पर्यावरणविद रवि प्रकाश चैबे, कॉलेज के प्रबंधक जसवीर सिंह तथा कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह को माल्यार्पण, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
  तीन दिवसीय इस आयोजनों के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में रोशनी वर्मा ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय तथा स्मृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में शालू प्रथम, परिधि द्वितीय और सोनाली तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं मॉडल कला प्रतियोगिता में आशिका अग्रवाल ने प्रथम, पारुल, शिखा व फिजा की टीम ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा मधु ने तृतीय स्थान हासिल किया। अतिथियों और उपस्थित जनसमूह के स्वागत में छात्रा अंजलि, आसी, आभा, कोमल, अंशिका, मधु, काव्या, अनन्या और प्राची द्वारा बेहद आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य नाटिका व सुमधुर गीत प्रस्तुत किए गए, जिसे देखकर उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे।
  समारोह में अतिथियों ने छात्राओं द्वारा लगाई गई विज्ञान एवं मॉडल प्रदर्शनी का भी बारीकी से अवलोकन किया और उनके बाल-वैज्ञानिक दृष्टिकोण व कलात्मक प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। तीन दिनों तक चले इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया, जिन्हें अध्यक्ष डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि दीपक कुमार केसरवानी, मुख्य वक्ता रवि प्रकाश चैबे, संगीतकार सरदार दया सिंह, प्रधानाचार्य जयप्रकाश द्विवेदी, क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी के राजीव रंजन, रूपेश कुमार झा, आशुतोष कुमार और दिनेश कुमार द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में लघु सिंचाई विभाग सोनभद्र के हृदय नारायण महतो द्वारा भूजल संरक्षण और जल की हर एक बूंद बचाने के लिए उपस्थित सभी अतिथियों, छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों को सामूहिक रूप से संकल्प व शपथ दिलाई गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments