महराजगंज में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में इस बार संगठनात्मक रणनीति के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित ‘वीर भोज’ भी चर्चा का केंद्र बन गया। शहर के बालाजी लॉन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। वहीं सम्मेलन के समापन के बाद बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को बड़े पैमाने पर मीट-चावल (मटन-चावल) समेत अन्य व्यंजन परोसे गए। भोज को लेकर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया से सवाल किया कि भाजपा के सम्मेलन में मीट-चावल परोसने को लेकर चर्चा हो रही है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “भोजन है, भोजन।” विधायक का यह संक्षिप्त जवाब कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच भी चर्चा का विषय बन गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व एमएलसी विनोद पाण्डेय ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की सबसे मजबूत कड़ी बताते हुए कहा कि आगामी चुनावों में जीत की नींव बूथ स्तर पर ही रखी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने, नए मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और बूथ समितियों को अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर पर जितना मजबूत होगा, चुनावी सफलता उतनी ही सुनिश्चित होगी। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क बनाए रखने और संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की अपील की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने संगठन विस्तार, बूथ समितियों की सक्रियता, मतदाता संपर्क अभियान और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। नेताओं ने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही संगठन की वास्तविक ताकत हैं और उनकी सक्रियता से ही भाजपा चुनावों में लगातार सफलता हासिल करती रही है। हालांकि सम्मेलन में संगठनात्मक मंथन और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई, लेकिन समापन के बाद आयोजित ‘वीर भोज’ सबसे अधिक सुर्खियों में रहा। कार्यकर्ताओं के लिए बड़े पैमाने पर मीट-चावल सहित अन्य व्यंजनों की व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में बूथ स्तर तक भाजपा को सशक्त करने के संकल्प के साथ हुआ।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं को परोसा गया मीट-चावल:BJP बूथ सम्मेलन में ‘वीर भोज’ की चर्चा, विधायक बोले- ‘भोजन है, भोजन’
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












