महराजगंज के अर्बन हेल्थ केयर सेंटर गांधीनगर में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में डॉ. नमिता गुप्ता के नेतृत्व में लगभग 40 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त वितरित की गईं। डॉ. नमिता गुप्ता ने इस अवसर पर लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने स्वच्छता अपनाने, संतुलित आहार लेने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि बारिश के मौसम में बुखार, सर्दी-खांसी और उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों से बचने के लिए साफ पानी का सेवन करें और स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं और दवा वितरण की मरीजों ने सराहना की। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी मेले के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गांधीनगर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित:40 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












