Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)16 वर्षीय छात्र का शव फंदे से लटका मिला:बस्ती में खेत में...

16 वर्षीय छात्र का शव फंदे से लटका मिला:बस्ती में खेत में मचान पर मिला, पुलिस जांच में जुटी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में रविवार सुबह एक 16 वर्षीय छात्र का शव खेत में बने मचान के पास फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 16 वर्षीय सनूप के रूप में हुई है, जो रामलाल का पुत्र था। सनूप सुषमा देवी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे भोजन करने के बाद वह घर के पास खेत में बने मचान पर सोने गया था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की रविवार सुबह लगभग पांच बजे कुछ महिलाएं खेत की ओर गईं। उन्होंने घर से करीब 100 मीटर दूर छप्पर के सहारे रेशम की रस्सी से फंदे पर लटका सनूप का शव देखा। महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर कलवारी पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार, सनूप के पिता रामलाल प्लंबर का काम करते हैं। सनूप तीन भाइयों और दो बहनों में मंझला था। छात्र द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments