#बस्ती_न्यूज
बस्ती से गोरखपुर जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर आग की चपेट में आ गई। मंगलवार सुबह 11:10 बजे हुई इस घटना में बस में सवार सभी 20 यात्री, चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए। चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। बस के चालक ने बताया कि उन्हें नीचे से कुछ आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यात्रियों के उतरते ही बस में आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का फ्यूल टैंक नीचे गिरकर सड़क से रगड़ खा रहा था, जिससे आग लगी। घटना की सूचना मिलते ही हड़िया चौकी इंचार्ज संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। चौकी प्रभारी हड़िया संजय कुमार ने पुष्टि की कि बस में सवार सभी यात्री, चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। यह घटना हाइवे पर छोटी रूधौली के पास हुई। बाद में, एक हाइड्रा की मदद से जली हुई बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में NH-27 पर चलती बस में आग, यात्री सुरक्षित:चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, बस जलकर खाक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












