ठूठीबारी के ‘मिनी बाबा धाम’ इटहिया स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में एक माह तक चलने वाले वार्षिक सावन मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह मेला गुरुवार से शुरू हो गया है, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। मेले के लिए मंदिर प्रशासन और तहसील प्रशासन ने मिलकर श्रद्धालुओं की सुविधा और मनोरंजन के पुख्ता इंतजाम किए हैं। तहसील प्रशासन ने नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से मनोरंजन उपकरणों के लिए संबंधित फर्म को अनुमति दी है। इस वर्ष साधनों की नीलामी से मंदिर प्रबंध समिति को 26.51 लाख रुपये की आय होगी, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 1 लाख रुपये अधिक है। मनोरंजन व्यवस्थापक संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्चों और श्रद्धालुओं के लिए मेला परिसर में विभिन्न झूले और खेल-तमाशे लगाए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से ‘मौत का कुआं’, ‘ब्रेकिंग डांस’, टावर झूला, ड्रैगन नाव, जलपरी और बच्चों के मनोरंजन उपकरण शामिल हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने झूलों का किराया निर्धारित कर दिया है। मंदिर समिति की बैठक में यह किराया तय किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं से तय दर से ही शुल्क लिया जा सके और किसी भी तरह की ओवरचार्जिंग न हो। पिछले वर्ष मेले के दौरान एक झूले में तकनीकी खराबी के कारण नेपाल के एक युवक की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना को देखते हुए इस बार प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया है। झूला संचालकों को सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने और प्रत्येक बिंदु पर विशेष सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
इटहिया के मिनी बाबा धाम में सावन मेला शुरू:एक माह का वार्षिक मेला गुरुवार से प्रारंभ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












