#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कप्तानगंज पुलिस द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी सूरज वर्मा, पुत्र स्वर्गीय राम संवारे वर्मा, निवासी ग्राम गौरा, थाना कप्तानगंज को 30 जुलाई की सुबह करीब 11:45 बजे गिरफ्तार किया गया। उसे ग्राम बैहार के बाहर पंडूल रोड स्थित नर्सरी के पास से पकड़ा गया। इस मामले में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 201/2026, धारा 69, 351(2), 352 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रविंद्र यादव और कांस्टेबल जगदंबा प्रजापति शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:कप्तानगंज पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












