Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में शॉर्ट सर्किट से घर में आग:8 कुंतल गेहूं, 8 हजार...

बस्ती में शॉर्ट सर्किट से घर में आग:8 कुंतल गेहूं, 8 हजार नकद सहित हजारों का सामान राख

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के नगर बाजार थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम गांव में गुरुवार को मोहम्मद अली के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। आग से घर में रखा लगभग 8 कुंतल गेहूं, दो सीलिंग पंखे, एक स्टैंड पंखा, पशुओं का भूसा, लकड़ी की तख्त, बिस्तर, कपड़े, कुर्सी-टेबल और 8,000 रुपये नकद जलकर राख हो गए। महत्वपूर्ण दस्तावेजों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और बैंक पासबुक भी नष्ट हो गए। इस घटना से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवश्यक मदद की गुहार लगाई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments