HomeHealth & Fitnessजिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर...

जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

WhatsApp Image 2026-07-30 at 6.15.14 PMश्रावस्ती, 30 जुलाई, (तरुणमित्र)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चन्द, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती अनुप्रिया ने जिला कारागार श्रावस्ती का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होने जेल में बन्द कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली तथा जेल में बंद बंदियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम भी जाना। उन्होने जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया।
 निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रसोई, स्टोर खाद्यान्न, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक व अस्पताल का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होने बंदियों से उनकी समस्याएं भी सुनी तथा उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित भी किया। उन्होने कारागार परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और बंदियों के भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।
इस दौरान जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कारागार परिसर में पौधरोपण भी किया।

  इस अवसर पर प्र0 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रद्युमन मिश्रा, न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार साहनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह, जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments