Homeक्राइम (Crime)अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ या ‘धुरंधर CM योगी’… UP में भाजपा-सपा में...

अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ या ‘धुरंधर CM योगी’… UP में भाजपा-सपा में छिड़ी पोस्टर वॉर

लखनऊ (Lucknow) में एक बार फिर सियासी माहौल गरमा गया है, जहां बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ के नाम पर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। शहर के कई प्रमुख इलाकों में लगे इन पोस्टरों ने राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है। पोस्टरों में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की पूर्व सरकार और मौजूदा सरकार की तुलना फिल्मी अंदाज में की गई है।

पोस्टरों में सपा पर निशाना

इन होर्डिंग्स में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को फिल्मी किरदार की तर्ज पर दिखाते हुए ‘ल्यारी राज’ से जोड़ा गया है। पोस्टर के बाईं ओर उनकी तस्वीर को एक डकैत के रूप में प्रस्तुत किया गया है और नीचे ‘अखिलेश का ल्यारी राज’ लिखा गया है। इसके जरिए सपा शासनकाल को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की गई है।

Also Read: काली टोपी वाले असली नोटों के ‘धुएंधर’ हैं… प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के लाल टोपी वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

योगी सरकार को बताया ‘धुरंधर’

पोस्टर के दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की तस्वीर लगाई गई है, जिसमें वे एक धार्मिक अनुष्ठान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ‘धुरंधर सीएम’ का टैग दिया गया है। साथ ही, माफिया के खिलाफ हुई कार्रवाई को दर्शाने के लिए अखबारों की कटिंग भी शामिल की गई हैं, जिससे यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि मौजूदा सरकार अपराध पर सख्त है।

दंगों का जिक्र कर साधा राजनीतिक वार

होर्डिंग्स में मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में हुए दंगों का उल्लेख करते हुए सपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया गया है। इन घटनाओं को ‘ल्यारी राज’ के उदाहरण के रूप में दिखाकर यह संकेत दिया गया है कि उस समय कानून-व्यवस्था कमजोर थी। यह मुद्दा लंबे समय से राजनीतिक बहस का हिस्सा रहा है।

Also Read: ‘ये अमृतकाल नहीं, सनातनियों का संकटकाल है…बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव

कई जिलों में दिखे ऐसे पोस्टर

यह पोस्टर केवल लखनऊ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रदेश के कई जिलों में लगाए गए हैं। मलिहाबाद, सीतापुर, हरदोई, जौनपुर, बाराबंकी, आजमगढ़ के अलावा नोएडा, प्रतापगढ़, अमेठी और गोंडा में भी ऐसे होर्डिंग्स देखे गए हैं। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में फिर से बयानबाज़ी तेज होने की संभावना है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments