महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती को भगाने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, उन्होंने युवती की तलाश रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि युवती को पनियरा थाना क्षेत्र के चंदन चाफी गांव का एक युवक भगा ले गया है। युवती की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी को शादी के उद्देश्य से भगाया गया है। आरोप है कि इस घटना में श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कोटवा निवासी एक अन्य युवक ने भी सहयोग किया है। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
श्यामदेउरवा में युवती को भगाने का आरोप:शादी का झांसा देकर युवक पर केस दर्ज, जांच शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












