सिसवा नगरपालिका क्षेत्र के मीराबाई नगर वार्ड स्थित निर्माणाधीन अमृत सरोवर में तीन बच्चों की डूबने से मौत के बाद जिला प्रशासन और नगरपालिका हरकत में आ गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सरोवर के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है और सुरक्षा चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। यह घटना रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। पोखरा टोला निवासी राजबीर (13) पुत्र उमेश यादव, नीतीश यादव (12) पुत्र रमेश यादव, रोहन (13) पुत्र रामलखन और कृष्णा रौनियार (15) पुत्र कबूतर रौनियार निर्माणाधीन अमृत सरोवर में नहाने गए थे। नहाने के दौरान चारों बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे। इनमें से राजबीर किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा और उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। हालांकि, उसके तीन साथी पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माणाधीन अमृत सरोवर के चारों ओर पहले से न तो बैरिकेडिंग थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। उनका कहना है कि यदि समय रहते पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाते, तो इन बच्चों की जान बचाई जा सकती थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर नगरपालिका प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। सिसवा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विंध्याचल ने बताया कि सरोवर की बैरिकेडिंग कर दी गई है और सुरक्षा संबंधी चेतावनी बोर्ड भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सभी निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा अमृत सरोवर में बच्चों की मौत का मामला:हादसे के बाद सरोवर पर लगाए गए बैरिकेडिंग और सुरक्षा बोर्ड
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












