#बस्ती_न्यूज
बस्ती में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को एक Gen-Z संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नगर पंचायत नगर स्थित अमन पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया। इसमें ‘विकसित भारत @2047’ की परिकल्पना में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी, सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व से अवगत कराया। छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया, साथ ही जीवन में उच्च आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्रीमती मीना पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री विजयभान सिंह, मंडल महामंत्री श्री रण विजय गौतम, श्री अजय श्रीवास्तव, श्री बृजेश पांडे और श्री रामस्वरूप दुबे सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री श्रुति कुमार अग्रहरि ने किया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में निजी स्कूल में Gen-Z संवाद कार्यक्रम:विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में भूमिका से कराया अवगत
RELATED ARTICLES












