Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विशुनपुरवा-कटहरा संपर्क मार्ग बदहाल:ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग...

विशुनपुरवा-कटहरा संपर्क मार्ग बदहाल:ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग की


सदर तहसील क्षेत्र में विशुनपुरवा से बौद्धकालीन प्राचीन शिव मंदिर कटहरा को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग जर्जर हो गया है। सड़क की खराब हालत से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल मरम्मत, चौड़ीकरण और उच्चीकरण की मांग की है। ग्रामीण उमेश चंद मिश्र ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि लगभग 20 वर्ष पहले बना यह मार्ग लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने से राहगीरों, बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। आए दिन लोग गिरकर घायल भी हो रहे हैं। यह मार्ग बौद्धकालीन प्राचीन शिव मंदिर कटहरा तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। सावन के महीने में प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवड़ियों को भी इस जर्जर सड़क के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों तैयब, दृगपाल चौधरी, हरेंद्र कुमार, प्रभुदयाल, काशी प्रसाद, रमेश चौधरी, ओमप्रकाश यादव और शम्भू वर्मा ने आरोप लगाया कि सड़क किस विभाग के अधीन है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। इस कारण लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत और अन्य संबंधित विभाग मरम्मत की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर रहे हैं। यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जनहित में तत्काल सड़क के गड्ढे भरवाने, साथ ही सड़क का चौड़ीकरण, उच्चीकरण और मरम्मत कराने की मांग की है। ज्ञापन के साथ क्षतिग्रस्त सड़क की तस्वीरें भी संलग्न की गई हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments